Uncategorized

थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा वन्य जीव संरक्षण अधि0, आर्म्स एक्ट आदि के मुकदमे में एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-शहाबुद्दीन अलीब्यूरो कुशीनगर

जनपद कुशीनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 19.12.2024 को थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर एक अभियुक्त सहदुल पुत्र समतुल्ला निवासी लक्ष्मीपुर थाना कप्तानगंज जनपद कुशीगनर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से प्रतिबन्धित जानवर नीलगाय के मांस का टुकड़ा, एक अदद लोहे का चाकू, एक अदद लोहे का दाव, एक अदद स्कूटी वाहन सं0 UP 57AM 3820 व एक अदद जानवर को पकडने का जाल बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 599/2024 धारा 9/51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 व 4/25 आर्म्स एक्ट व धारा 207 MV Act में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 599/2024 धारा 9/51 वन्य जीव संरक्षण अधि0, 4/25 आर्म्स एक्ट व धारा 207 MV Act थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर

गिरफ्तार अभियुक्त-
सहदुल पुत्र समतुल्ला निवासी लक्ष्मी पुर थाना कप्तानगंज जनपद कुशीगनर

बरमादगी विवरण-

  1. प्रतिबंधित जानवर नीलगाय के मांस के टुकड़ा
  2. एक अदद लोहे का चाकू
  3. एक अदद लोहे का दाव
  4. एक अदद स्कूटी वाहन सं0 UP 57AM 3820
  5. एक अदद जानवर को पकडने का जाल

गिरफ्तार करने वाली टीमः-

  1. प्र0नि0 धनवीर सिंह थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
  2. उ0नि0 विजय कुमार सिंह थाना कप्तानगंज कुशीनगर
  3. उ0नि0 प्रमोद कुमार थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
  4. हे0का0 हेमन्त शुक्ला थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
  5. का0 शुभम सिंह थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
  6. का0 तपेन्द्र साहनी थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
  7. का0 उपेन्द्र कुमार थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर

Related Articles

Back to top button