Uncategorized

बरियारपुर टोला बगहिया में लगी भयंकर आग सामान जलकर हुआ राख।।

23/1/25/जिला महराजगंज के भिटौली बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बरियारपुर टोला बगहिया मे अचानक एक घर में आग लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुखी गुप्ता के घर के सभी लोग अलाव जला कर अपना ठंड से बचने के लिए हाथ पैर सेक रहे थे तभी उनको दिखाई दिया कि बगल में रखी फ्रिज के स्टैंड के नीचे से आग लगी पड़ी है। देखते देखते आग अपना विकराल रूप ले लिया और घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। किसी ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दिया। उसके कुछ ही समय बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन वाहन और अगल-बगल के ग्रामीणों द्वारा बहुत जद्दोजहद के बाद भयंकर आग पर काबू पाया गया।।

Related Articles

Back to top button