प्रसव के दौरान हुई मौत की जांच के आदेश
ज़ी न्यूज़ 7 आशीष सिंह पत्रकार
बदलापुर। अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन द्वितीय की अदालत ने बदलापुर बाजार स्थित तान्या हॉस्पिटल के डॉक्टर सरिता यादव व तथाकथित ड डाक्टर सुरेश चंद्र यादव के अस्पताल में हुई मुन्नी गुप्ता की मौत के मामले में टीम गठित कर जांच का निर्देश दिया है। सीएमओ को टीम गठित कर 20 फरवरी तक रिपोर्ट देने को आदेश दिया गया है। वादी डब्लू गुप्ता निवासी रावतपुर खुटहन ने अपने अधिवक्ता अश्वनी कुमार मिश्रा व प्रशांत कुमार शर्मा के माध्यम से कोर्ट म प्रार्थना पत्र दाखिल किया कि वादी की पत्नी मुन्नी गुप्ता गर्भवती थी। गांव के ही आशा कार्यकर्ता अरुणा गुप्ता ने कहा कि चलो मैं सरकारी अस्पताल में बदलापुर में डिलीवरी करा देती हूं । प्रसव का समय हो गया है । वादी आशा की बातों पर विश्वास करके सरकारी अस्पताल बदलापुर ले गया वादी को आशा ने बताया कि घर से जाकर कुछ कपड़ा व सामान लेकर आइए । वादी घर जाकर सामान लेकर सरकारी हॉस्पिटल बदलापुर गया तो वहां पता चला की आशा अरुण गुप्ता ने वादी की पत्नी को गुमराह करके तान्या हॉस्पिटल के डॉक्टर सुरेश चंद्र यादव व सरिता यादव के यहां लेकर चली गई है । वादी वहां पर गया जहां पर वादी की पत्नी को एक पुत्री पैदा हुई । लेकिन पत्नी के कमर में तेज दर्द होने लगा । तान्या हॉस्पिटल के डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाने के आधे घंटे बाद ही वादी की पत्नी मुन्नी गुप्ता जोर-जोर से चिल्लाने लगी तुरंत ही डॉक्टर ने सदर अस्पताल जौनपुर के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ही मुन्नी गुप्ता की मौत हो गई। वादी ने घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी जौनपुर को दी किंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई। इस पर वादी ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया । कोर्ट ने थाने से आख्या तलब किया साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी जौनपुर को टीम गठित कर जांच करने का आदेश दिया है।