माई पीतांम्बरा धाम बाबा ब्रह्मदेव महाराज गद्दी में एकदिवसीय महायज्ञ संपन्न हुआ।
*उन्नाव * शिवराजपुर बाबा खेरेश्वर धाम रोड मां गंगा का पुल क्रॉस करके लगभग 7 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम छोटी लावानी पोस्ट फतेपुर चौरासी में वर्षों से माँ भगवती पीताम्बरा की कृपा से लाखों भक्तों का कल्याण हुआ है। यह गाद्दी बबाबृम्देव की असीम कृपा व अनुकंपा से भगवती माई पीताम्बरा का सभी प्रकार की बिधि बिधान से हवन पूजन किया जाता है एवं महामाई आने वाले सभी भक्तों का कल्याण अवश्य करती हैं, एक बार आप सभी धाम मे आकर महामाई को अपनी हाजिरी अवश्य लगाये काफी दूर-दूर से लोग यहां भक्तों का आगमन होता रहता है और जो भी भक्त महामाई से एक बार जुड़ गया तो उनकी मनोकामना भी सिद्ध एवं पूर्ण होती है, बस जरूरत है आस्था एवं विश्वास की आपके मन में होना आवश्यक है यदि आपके मन में महामाई के प्रति अटल आस्था एवं विश्वास है तो आपके कार्य अवश्य बनेंगे लोग खाली हाथ आते हैं और झोली भर के जाते हैं यह महामाई की कृपा वह आशीर्वाद का फल है। कार्यक्रम में उपस्थित इंडियन एक्टिव जर्नलिस्ट एसोसिएशन के उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ पत्रकार विनय प्रकाश मिश्रा ने स्वयं स्थान पर पहुंच कर जायजा लिया और वहां के बारे में वहां के लोगों से जानकारी किया तो यह सत्य पाया गया कि वह 50 वर्ष पुरानी गद्दी है जो की महामाई पीतांबरा देवी के महायज्ञ का आयोजन बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ समस्त ग्राम वासियों के द्वारा संपन्न हुआ और दूसरे दिन सुबह भंडारे का आयोजन किया गया।
