” ब्रेकिंग पीलीभीत
नशा मुक्त समाज हमारा संकल्प” शीर्षक के अंतर्गत आज एक विचार गोष्ठी का आयोजन फलाह ए आम इस्लामिक स्कूल पंजबियांन में किया गया विदित हो कि जमात ए इस्लामी हिन्द की ओर से 14 फरवरी से 23 फरवरी तक चलाए जा रहे” नशा मुक्ति अभियान” का आज अंतिम दिन था उसी के लिए विभिन्न धर्मों के बुद्धिजीवियों ने इस विचारगोष्ठी अपने अपने विचार प्रस्तुत किये कार्यक्रम का शुभारंभ हाफ़िज़ नईम नदवी ने तिलावते क़ुरआन से किया ज़िला संयोजक अतीक़ अहमद इस्लाही ने मुहीम का परिचय कराया । वाल्मीकि सेना (अटल) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अटल वाल्मीकि ने समाज मे नशे के बढ़ते प्रभाव पर चिंता व्यक्त की ,मेथोडिस्ट चर्च के इंचार्ज पास्टर डी हरमन ने बाईबल के उदाहरण से नशे की बुराई को समझाया और इससे बचने पर ज़ोर दिया, पूर्व आयकर अधिकारी श्री सी लाल जी ने कहा कि इसके लिए सभी लोगों को आगे आना होगा और ये क्यों किया जाता है उसपर भी प्रकाश डाला,सामाजिक कार्यकर्ता श्री टी एच् खान ने कहा कि सबसे पहले इसकी शुरुआत अपने घर से करनी होगी और फिर समाज को जागरूक करना होगा और ये सामुहिक प्रयास करना होगा,कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुरादाबाद से आये अभियान के प्रदेश सह संयोजक
जिला ब्यूरो धर्मपाल पीलीभीत
