Uncategorized

नगर पंचायत परतावल बाजार विकास खंड परिसर मे थाना प्रभारी ने व्यापारियों के साथ की बैठक।

महराजगंज जिला के अंतर्गत नगर पंचायत परतावल बाजार विकास खंड परिसर में आगामी त्योहारों को लेकर शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए श्यामदेउरवा थाना प्रभारी अभिषेक सिंह और परतावल चौकी प्रभारी मनीष पटेल ने ब्लॉक प्रमुख आनन्द शंकर वर्मा के साथ मिलकर व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में दुकानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की स्थापना पर विशेष जोर दिया थानाप्रभारी अभिषेक सिंह ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सीसीटीवी कैमरों को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे लगाने से अपराधियों पर नजर रखी जा सकेगी और किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सकेगा। इसके साथ ही, उन्होंने चौराहे पर आए दिन लगने वाले जाम की समस्या पर भी चर्चा की और इसे दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।
चौकी प्रभारी मनीष पटेल ने नाबालिग लड़कों द्वारा ई-रिक्शा चलाने की समस्या पर चिंता व्यक्त की और इसे पूरी तरह से रोकने के लिए व्यापारियों से सहयोग मांगा। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे अपनी-अपनी दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को 24 घंटे चालू रखें ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके।
बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान डीजे के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने पर भी जोर दिया गया।

Related Articles

Back to top button