Uncategorized

कंपोजिट विद्यालय सेमरहवा (खास) के बच्चों ने चिड़ियाघर,नौका विहार, रेल म्यूजियम तथा गोरखनाथ मंदिर के प्राकृतिक सौंदर्य का उठाया लुत्फ।

लक्ष्मीपुर ब्लाक अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय सेमरहवा (खास) के प्रधानाध्यापक विन्जन जी एवं एवं ग्राम प्रधान उपेंद्र यादव जी ने बच्चों को प्राकृतिक व बौद्धिक ज्ञान से जोड़ने के लिए एकदिवसीय शैक्षणिक भ्रमण को हरी झंडी दिखाकर गोरखपुर के लिए रवाना किया। तीस छात्र – छात्रों का एक दल गोरखपुर चिड़ियाघर , नौका विहार , रेल म्यूजियम व गोरखनाथ मंदिर का भ्रमण किया इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर छात्रों को कड़ी निगरानी में रखा गया। इस दौरान पर्यटक स्थल के बारे में बच्चों को विभिन्न जानकारी देकर जागरूक किया गया। सर्वप्रथम बच्चों को चिड़ियाघर ले जाया गया जहां बच्चों ने एशियाई शेर, बाघ, तेंदुआ, भालू, हिरण, बारहसिंगा, मगरमच्छ, लोमड़ी, दरियाई घोड़ा सहित विभिन्न प्रजाति के बंदर, पंछी, सांप एवं तितलियां देखकर उनके बारे में समझा और आनंद लिया। उसके बाद बच्चों ने नौका विहार के प्राकृतिक सौंदर्य व रामगढ़ ताल का लुत्फ उठाया ; बच्चों को रामगढ़ ताल के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। इसके बाद बच्चों को रेल म्यूजियम घुमाया गया जहां पर बच्चों ने टॉय ट्रेन की सवारी की तथा खूब ढ़ेर सारे झूलें का आनंद लिया इसके साथ ही साथ रेल म्यूजियम में रखे रेल से संबंधित पुराने कल पुर्जों के बारे में जानकारी प्राप्त किया और अंत में छात्रों को गोरखनाथ मंदिर का भ्रमण व दर्शन कराया गया जिसमें बच्चों ने मंदिर के दर्शन के साथ-साथ भीम सरोवर में नौका विहार का आनंद लिया। प्रधानाध्यापक विन्जन जी, ग्राम प्रधान उपेंद्र यादव, संजय कुमार यादव (स.अ.), बृजेश जायसवाल (स.अ.), राहुल गुप्ता (स.अ.),‌ रमेश कुमार (स.अ.), सौरभ त्रिपाठी (स.अ.), राकेश प्रजापति (स.अ.) तथा छात्र उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button