Uncategorized

ग्राम पंचायत में चलाया गया साफ सफाई का अभियान

पीलीभीत के गजरौला से है। जहां गजरौला सहराई में काफी समय से बंद पड़ी थी नालियां वहीं आज विधायक प्रतिनिधि अजय गुप्ता के नेतृत्व में गजरौला सहराई में साफ सफाई का अभियान बड़े ही जोर शोर से चलाया गया तथा आगामी त्यौहार को देखते हुए गजरौला सहराई में सफाई कर्मियों की टीम गठित करके साफ सफाई कराई गई। वही गजरौला सहराई में सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए गजरौला कला की सारी सड़कों पर झाड़ू लगाया गया और सारी नालियां साफ कराई गई। वहीं विधायक प्रतिनिधि अजय गुप्ता ने ग्राम पंचायत में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए कहा है कि स्वच्छता से रोगों का खतरा कम होता है और हम स्वस्थ रहते हैं। वहीं ग्राम पंचायत में साफ सफाई को देखते हुए ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ उठी तथा उन्होंने विधायक प्रतिनिधि अजय गुप्ता को धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त किया। तथा इस दौरान ग्राम पंचायत के काफी ग्रामीण उपस्थित रहे।

जिला ब्यूरो धर्म पाल पीली भीत

Related Articles

Back to top button