Uncategorized

बालाजी ऑप्टिकल ने जरुरतमंदों को बाँटे निशुल्क चश्मे, किया निशुल्क नेत्र परीक्षण

पीलीभीत/ पूरनपुर में आज भाजपा नगर उपाध्यक्ष गुंजन सक्सेना पत्नी सुधीर सक्सेना के प्रतिष्ठान बालाजी ऑप्टिकल (सीतापुर आँखों का अस्पताल ) के निकट उनके द्वारा निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे पूरनपुर चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता का विशेष योगदान रहा। शिविर में आस पास के आये लगभग 100 मरीजों का नेत्र परीक्षण कर उनको उनके नंबर के हिसाब से चश्मे वितरित किये गए। वही जरूरतमंद लाभार्थीयों ने चश्मा पा करके उनका धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया तथा लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिलते नजर आ रहे हैं।कार्यक्रम में पूरनपुर चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता,विधायक पुत्र रितुराज पासवान, नगर अध्यक्ष भाजपा हर्ष प्रधान, रवि वर्मा,नगर उपाध्यक्ष सपना सिंह,संजय कुमार मिश्रा, नितीश अग्रवाल, विवेक तिवारी, प्रदीप सिंह मुखिया,अंकित कुमार व अन्य क़ई सम्मानित जनों की प्रमुख उपस्थिति पाई गई ।

जिला ब्यूरो धर्म पाल पीली भीत

Related Articles

Back to top button