बलिया : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने चलाया जागरूकता अभियान
धनेंद्र प्रताप तिवारी “पंकज”
(जी न्यूज प्रभारी मण्डल – आजमगढ़)

शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय, बलिया की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, महाविद्यालय की स्वयंसेविकाओं ने नगवा गांव के प्राथमिक विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर महिला शिक्षा, वित्तीय सशक्तिकरण, दहेज प्रथा उन्मूलन और नशा मुक्ति पर संदेश दिया,
रैली से पहले हुआ वित्तीय साक्षरता सत्र
कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व नेहरू युवा केंद्र, बलिया के वित्तीय पदाधिकारी श्री नीतेश पाठक ने स्वयंसेविकाओं को ‘वित्तीय साक्षरता एवं सशक्त नारी’ पर विशेष रूप से संबोधित किया उन्होंने महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता के महत्व पर जोर दिया और इस विषय पर पंपलेट वितरित किए, उनके प्रेरणादायक शब्दों ने छात्राओं को वित्तीय प्रबंधन और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया,
गांव में निकाली गई जागरूकता रैली
सुबह 10:00 बजे महाविद्यालय परिसर से एनएसएस स्वयंसेविकाएँ, प्राचार्य श्री अमित कुमार सिंह, एनएसएस प्रभारी डॉ. रजनी कांत तिवारी, डॉ. शिवेंद्र नाथ दुबे, डॉ. धनंजय कुमार सिंह एवं डॉ. दीपक कुमार झा के नेतृत्व में नगवा गांव के लिए रवाना हुईं, स्वयंसेविकाओं ने बैनर एवं पोस्टर के माध्यम से “दहेज मुक्त भारत” एवं “नशा मुक्त भारत”के नारे लगाते हुए पूरे गांव में जागरूकता रैली निकाली ,गांववासियों को महिलाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया,
प्राथमिक विद्यालय में विशेष सत्र
रैली के उपरांत नगवा के कन्या प्राथमिक विद्यालय-2 में बालिकाओं और शिक्षकों के साथ एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया,विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य श्री धीरेन्द्र कुमार शुक्ल ने एनएसएस टीम का स्वागत किया, इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएँ श्रीमती आरती चौबे, श्रीमती नीता, श्रीमती भावना सिंह, श्री संतोष कुमार, श्री राजकुमार पाण्डेय आदि ने सहयोग प्रदान किया,
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती भावना सिंह ने महिला विकास की रूपरेखा, तथा श्रीमती आरती चौबे ने महिलाओं की सामाजिक प्रगति पर प्रकाश डाला, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री धीरेन्द्र कुमार शुक्ल ने विद्यालय में बालिकाओं के गांव से नामांकन दर कम होने की समस्या को उठाया और एनएसएस के माध्यम से इसे सुधारने की आवश्यकता जताई,
डॉ. विवेक सिंह ने भी प्राथमिक विद्यालय में बालिकाओं को प्रेरित करते हुए शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर प्रभावी व्याख्यान प्रस्तुत किया उन्होंने महिला नेतृत्व और समाज में महिलाओं की भागीदारी को और अधिक बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया,
महिला शिक्षा पर दिया गया जोर दिए
एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने “पढ़े विद्यालय, बढ़े विद्यालय”अभियान के अंतर्गत विद्यालय की छात्राओं को भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के जीवन से प्रेरित किया और उनके संघर्षों की जानकारी दी साथ ही, दहेज प्रथा और नशा मुक्ति पर जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया, इस अभियान में स्वाति, प्रिया, प्रीति, दिव्या, ज्योति, अन्नू, रुकसार सहित कई स्वयंसेविकाओं ने भाग लिया,
महाविद्यालय में हुआ महिला सशक्तिकरण पर संवाद
दोपहर में महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में महिला सशक्तिकरण विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना और एनएसएस गीत से हुआ,
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रजनी कांत तिवारी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य और महिला सशक्तिकरण में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। प्राचार्य श्री अमित कुमार सिंह ने महिलाओं के आर्थिक विकास और आत्मनिर्भरता पर अपने विचार साझा किए,
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, दुबहर के टीबी रोग उन्मूलन नोडल अधिकारी श्री प्रेमजीत सागर एवं आईसीटीसी अधिकारी श्री सुनील कुमार राय ने महिला स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण पर महत्वपूर्ण जानकारी दी,
अंत में डॉ. शिवेंद्र नाथ दुबे ने धन्यवाद ज्ञापन दिया, जबकि डॉ. धनंजय कुमार सिंह (एनएसएस समिति सदस्य) ने छात्राओं के बीच रिफ्रेशमेंट वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया।
इस कार्यक्रम में कुल 110 छात्राओं ने भाग लिया, कार्यक्रम के अंत में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए महाविद्यालय प्रशासन द्वारा भविष्य में और अधिक जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया गया।