संवादाता -राहुल कुमार कुशवाहा (जी न्यूज घुघली)
सेवा भरती नौतनवा-महाराजगंज के द्वारा मनाया गया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस 2025

नारी अपने आप में एक शक्ति है, जब वह अपनी शक्ति को पहचान लेती है तब दुनिया की हर बंदिश को तोड़कर आगे बढ़ी है और अपनी नई पहचान बनाती है। आपके बिना मैं अस्तित्व में भी नहीं आ सकता। वो शक्ति है एक नारी। महिला दिवस 2025 की शुभकामनाएं!
सेवा भरती नौतनवा-महाराजगंज के संयुक्त तत्वावधान में मुख्य वक्ता ओमप्रकाश वर्मा जी जिलाध्यक्ष सेवा भारती नौतनवा, विशिष्ठ अतिथि दुर्गा प्रसाद गुप्ता जी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग भाजपा, विशिष्ठ अतिथि किशोर मधेशिया जी जिलाउपाध्यक्ष सेवा भारती नौतनवा एवं कार्यक्रम संचालक संदीप सिंह पुर्नकालिक सेवा भारती नौतनवा-महाराजगंज और 13 स्वयं सहयता समुह की कई सौ माता-बहनें अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह आज आठ मार्च दो हजार पच्चीस को गड़ौरा सहकारी संघ समिती भवन समीप सरकारी कार्यालय पर धूमधाम और खुशी की वातावरण में उपस्थित नारिशक्तियों ने आपस में एक-दुसरे के माथे पर चंदन- टिका लगाकर रंगों के हिन्दु त्योहार होली की शुभकामनाएं दीं, सेवा भारती और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने सभी स्वयं सहायता समूह की बहनों को जागरूक किया तथा समुह अधयक्षाओं को अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित करने के साथ ही उपस्थित सभी माता-बहनों में लड्डू मिष्ठान वितरण कर होली की हार्दिक बधाई देते हुए सभी की उज्ज्वल भविष्य कामना किया !