थाना खड्डा पुलिस द्वारा 700 अदद 8PM अवैध अंग्रेजी शराब (कुल कीमत लगभग 84,000/- रुपये) तथा एक अदद वाहन TOYOTA ETIOS बरामद-ब्यूरो कुशीनगर
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी खड्डा श्री उमेश चन्द भट्ट के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन के रोक थाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 08.03.2025 को थाना खड्डा पुलिस द्वारा एक अदद वाहन TOYOTA ETIOS वाहन सं0 BR01BC9979 रंग काला से 700 अदद 8 PM टेट्रा पैक प्रत्येक 180 मिली0 अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। पुलिस टीम को देखकर अभियुक्त मौके से फरार हो गया वाहन नम्बर के आधार पर अभियुक्त को चन्हित कर लिया गया है। शीघ्र ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-65/25 धारा 60/72 आबकारी अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0-65/25 धारा 60/72 आबकारी अधि0
बरामदगी विवरण- (वाहन सहित कुल कीमत लगभग 8,84,000/- रुपये)
- एक अदद वाहन , TOYOTA ETIOS
- 700 अदद 8 PM टेट्रा पैक (प्रत्येक 180 मिली0) अंग्रेजी शराब
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
- प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह थाना खड्डा जनपद कुशीनगर
- उ0नि0 अजय यादव थाना खड्डा जनपद कुशीनगर
- उ0नि0 शशांक राय थाना खड्डा जनपद कुशीनगर
- का0 शिवानन्द सिंह थाना खड्डा जनपद कुशीनगर
- का0 प्रदीप मौर्या थाना खड्डा जनपद कुशीनगर
- का0 रणजीत यादव थाना खड्डा जनपद कुशीनगर
- का0 देवेन्द्र सिंह थाना खड्डा जनपद कुशीनगर