Uncategorized
ब्यूरो कुशीनगर
अवगत कराना है कि आज दिनांक 08.03.2025 को थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्रांतर्गत अजीत कुमार पुत्र नंदकिशोर निवासी मोती छपरा थाना नेबुआ नौरंगिया उम्र लगभग 25 वर्ष व उसकी पत्नी संगीता देवी पुत्री गौतम प्रसाद निवासी मोती छपरा थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर उम्र करीब 22 वर्ष द्वारा आपसी कहा-सुनी के चलते अलग-अलग कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर कर लेने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा/पोस्टमार्टम एवं अन्य अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। उक्त के संबंध में क्षेत्राधिकारी खड्डा की बाईट-