पत्रकार सम्मान समारोह एवं होली मिलन कार्यक्रम सम्पन्न
कुशीनगर
जिले के प्रतिष्ठित होटल पथिक निवास में न्यूज 9 नेटवर्क के छठे वर्षगांठ समारोह के तहत पत्रकार सम्मान समारोह एवं होली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में जिले भर से पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक पी.एन. पाठक और विशिष्ट अतिथि अरविंद कुमार सिंह रहे, जिन्होंने पत्रकारिता के महत्व और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। वहीं, मुख्य वक्ता पूर्वांचल गांधी डॉ. संपूर्णानंद ने अपने ओजस्वी संबोधन में पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर कई महत्वपूर्ण मांगें उठाईं।
कार्यक्रम के दौरान पूर्वांचल गांधी डॉ. संपूर्णानंद ने सीतापुर जिले में दैनिक जागरण के पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की निर्मम हत्या पर गहरा शोक और आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं, लेकिन आए दिन उनकी हत्याएं हो रही हैं, जो बेहद चिंता का विषय है।उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से तीन प्रमुख मांगें रखीं:1. स्व. राघवेंद्र वाजपेई की विधवा को सरकारी नौकरी मिले और परिवार के भरण-पोषण के लिए ₹50 लाख की आर्थिक सहायता दी जाए।2. देशभर में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष ‘पत्रकार सुरक्षा कानून’ लागू किया जाए।3. पत्रकारों और वकीलों को भी विधायकों और सांसदों की तरह पेंशन योजना का लाभ दिया जाए।डॉ. संपूर्णानंद ने अपनी मांगों को लेकर कुशीनगर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा और कहा कि यदि 20 दिनों के भीतर इन मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो कुशीनगर जिला मुख्यालय पर बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।इसके अलावा, उन्होंने राज्यपाल, प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश, डीएम सीतापुर, एसपी सीतापुर और डीएम कुशीनगर को भी पत्र भेजकर सरकार को चेतावनी दी।
कार्यक्रम में कुशीनगर जिले के वरिष्ठ और युवा पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इस दौरान पत्रकारों ने अपनी समस्याओं और चुनौतियों को साझा किया और मीडिया की स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया।
इसके बाद होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ, जहां सभी उपस्थित जनों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
इस भव्य आयोजन में जिले के कई प्रमुख पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और बुद्धिजीवी शामिल हुए, जिनमें कृपाशंकर सैनी, अनमोल यादव,उमेश निषाद, विनय यादव, ज्ञानेश्वर बरनवाल, जगदीश सिंह, तेजप्रताप सिंह, मनोज यादव, गंगासागर शुक्ला, सुरेश चंद गांधी, सत्यनारायण चौरसिया, विवेकानंद, दिग्विजय विश्वकर्मा, प्रद्युम्न सिंह, अनमोल यादव, अरविंद सिंह, के.एन. साहनी, के.एन. राय, ध्रुवराज यादव, मोहन वर्मा, ऋषिकेश निषाद, गोलू मद्धेशिया आदि प्रमुख रूप से शामिल रहेl कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ पत्रकार के.एन. साहनी ने किया।यह कार्यक्रम पत्रकारों के सम्मान, उनकी सुरक्षा और अधिकारों को लेकर उठ रही चिंताओं का मजबूत मंच बना। पत्रकारों ने सरकार से ठोस कदम उठाने की अपील की और यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं, होली मिलन के अवसर पर सौहार्दपूर्ण माहौल में आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया गया।

रिपोर्टर – दिग्विजय विश्वकर्मा
जी न्यूज़ अहिरौली बाजार कुशीनगर