Uncategorized

लोकेशन बस्ती जिला यूपी

होली और रमजान को लेकर पीस कमेटी की बैठक

बस्ती में जुम्मे की नमाज और होली एक दिन, दोनों समुदायों से भाईचारा बनाए रखने की अपील

पीस कमेटी की बैठक में कलवारी थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी SO जनार्दन प्रसाद की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

इस वर्ष होली के दिन जुम्मे की नमाज भी है, जिसको लेकर विशेष चर्चा की गई।

क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने कहा कि होली के दिन मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज के लिए निकलेंगे।

ऐसे में अगर किसी बच्चे की नादानी से रंग लग जाए, तो इसे प्रतिष्ठा का प्रश्न नहीं बनाना चाहिए।

थाना अध्यक्ष कलवारी जनार्दन प्रसाद ने कहा कि होली और रमजान दोनों ही त्योहार महत्वपूर्ण हैं।

लेकिन इससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण है समाज में आपसी प्रेम और सौहार्द।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा।

क्षेत्राधिकारी ने होली के दौरान मोटरसाइकिल चालकों को विशेष निर्देश दिए।

नशे में या तीन सवारी वाहन चलाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

बैठक में दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों ने शांतिपूर्वक त्योहार मनाने का संकल्प लिया।

विकास अग्रहरि
9555581976

Related Articles

Back to top button