साइबर फ्राड के पीडितों के छः लाख दो हजार एक सौ बीस रुपया (6,02,120/- रु0) कराये गए वापस-ब्यूरो कुशीनगर
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में चलाये जा रहे साइबर फ्राड से पीडितो आम जन मानस के प्रार्थना पत्रो के निस्तारण अभियान के तहत साइबर क्राइम सेल कुशीनगर द्वारा कुल 6,02,120/- रु0 ( छः लाख दो हजार एक सौ बीस रुपया ) त्वरित कार्यवाही करते हुए अलग-अलग कुल 11 पीड़ितों के खाते में वापस कराये गये ।

अपराध का तरीका-
उपरोक्त पीडितों को साइबर ठगों द्वारा होली त्यौहारों के आड़ में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लालच देकर फ्राड करना तथा फेक लिंक को क्लिक करने पर आवेदकों के साथ फ्रॉड होना, पर्सनल डाटा हैक करके ऑनलाइन फ्रॉड आदि करना।
साइबर फ्राड से पीड़ित से सम्बन्धित उनके खातो में ऑनालाइन रुपया रिफण्ड कराया गया का नाम पता निम्न है-
- राकेश कुमार चतुर्वेदी पुत्र सत्यनारायण चतुर्वेदी पता- मोरवन पो0- माधोपुर बुजुर्ग थाना- तमकुहीराज जनपद- कुशीनगर 20000/- रु0
- अंकुर गुप्ता पता- कसया जनपद- कुशीनगर 300000/- रु0
- आशुतोष शर्मा पता- गोला बाजार थाना- कसया जनपद- कुशीनगर 54200/- रु0
- मो0 अन्सारी पता- दुर्गवलिया साखोपार थाना- कसया जनपद- कुशीनगर 60000/- रु0
- राज मोहम्मद पता- बड़े पिपरी थाना कसया जनपद कुशीनगर 1050/- रु0
- शिवम जायसवाल पुत्र विजय जायसवाल पता- पड़रौना 44000/- रु0
- रविन्द्र खरवार पता- नेबुआ नौरंगिया 15000/- रु0
- सुमन यादव पुत्र चन्देश्वरी सिंह पता किन्नर पट्टी थाना जटहा बाजार , 85000/- रु0
- अंगद पुत्र चुम्मन पता बरवा रतन थाना बरवा पट्टी , 200/- रु0
- ओमप्रकाश सिंह पता भैंसही थाना अहिरौली बाजार 5000/- रु0
- रामविलास प्रसाद अधार छपरा पो0.दान्दोपुर थाना को0 पडरौना.17670/- रु0
उक्त पीड़ित प्रार्थी अपने प्रार्थना पत्र के साथ पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के समक्ष प्रस्तुत हुए थे। उपरोक्त सभी पीडितो से अलग-अलग दिनांक व समय में साइबर फ्राड के माध्यम से ऑनलाइन वित्तीय फ्राड किया गया था, जिसके सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में साइबर क्राइम सेल कुशीनगर टीम द्वारा तत्काल त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त पीड़ितो को कुल 6,02,120/- रु0 ( छः लाख दो हजार एक सौ बीस रुपया) ऑनलाइन उसके खाते में वापस कराये गये जिस पर आज दिनांक- 13.03.2025 को पीडितो द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय व साईबर क्राइम सेल टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
बरामद करने वाली टीम-
1-प्र0 नि0 मनोज कुमार पन्त- साइबर क्राइम सेल जनपद कुशीनगर
2- हे0का0 विजय चौधरी- साइबर क्राइम सेल जनपद कुशीनगर
3- का0 प्रशान्त कुमार मिश्रा- साइबर क्राइम सेल जनपद कुशीनगर
4- का0 अखिलेश कुमार गुप्ता- साइबर क्राइम सेल जनपद कुशीनगर
5-का0 अमित कुमार गुप्ता- साइबर क्राइम सेल जनपद कुशीनगर