Uncategorized
ग्राम सभा इन्दासो मे सभी ग्रामवासियों ने मिल कर होलिका दहन की और एकता का प्रतीक दिखाई औरहर साल फाल्गुन पूर्णिमा की रात होलिका दहन करने की परंपरा है. इस साल होलिका दहन 13 मार्च की रात 10 बज कर 26 मिनट को किया गया. होलिका दहन का त्योहार बुराई की अच्छाई पर जीत के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है. वहीं, भारतीय नव संवत्सर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि को शुरू होता है. इससे पूर्व पुराने संवत्सर को विदाई देने और इसकी नकारात्मकता को समाप्त करने के लिए भी होलिका दहन किया जाता है. इसलिए इसे कहीं-कहीं संवत जलाना भी कहा जाता है.
मौके पर अंजनी गुप्ता (कोटेदार) राजेश कन्नौजिया ( ग्राम प्रधान) दीपक वर्मा, बृजेश गुप्ता, विशाल चौहान और सभी ग्रामवासी उपस्थिति रहे
