Uncategorized

जनपदीय पुलिस बल द्वारा जनपद में सतर्क दृष्टि बनाये रखते हुए होली त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराया जा रहा-ब्यूरो कुशीनगरजनपद कुशीनगर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत होली त्योहार सकुशल मनाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में समस्त पुलिस बल द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर होली के पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराया जा रहा है। जनपद के सभी प्रमुख स्थानों पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। होली पर्व के अवसर पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों जैसे कसया, हाटा, पडरौना, तमकुहीराज, और कप्तानगंज सहित अन्य ग्रामीण व शहरी इलाकों में पुलिस टीमें तैनात की गई है। कुशीनगर पुलिस इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि होली का यह पर्व जनपद कुशीनगर में पूरी तरह से सुरक्षित और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो।

Related Articles

Back to top button