Uncategorized

मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा हिंदू समुदाय के लोगों को माला पहनाकर होलिका दहन व होली त्योहार की दी गयी शुभकामनाएं-ब्यूरो कुशीनगर

आज दिनांक 13.03.2025 को थाना कसया क्षेत्रान्तर्गत कस्बा कसया में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिंदू समुदाय के लोगों को फूलों की माला पहनाकर होलिका दहन और होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं। यह आयोजन सामाजिक सौहार्द, एकता और भाईचारे का एक जीवंत उदाहरण बनकर उभरा। मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों ने हिंदू समुदाय के लोगों का स्वागत करते हुए उन्हें माला पहनाई और होली के रंगों से सराबोर इस त्योहार की बधाई दी जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। “होली का यह पर्व सभी के लिए खुशियां और एकता का संदेश लेकर आता है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा की दोनों समुदाय मिलकर हर त्योहार को प्रेम और सौहार्द के साथ मनायेगें।” हिंदू समुदाय के लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “यह कदम हमारी साझा संस्कृति और आपसी सम्मान को दर्शाता है। हम सभी एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल होकर समाज को मजबूत बना सकते हैं।” यह आयोजन न केवल होली के पर्व का उत्सव था, बल्कि विभिन्न समुदायों के बीच आपसी प्रेम और विश्वास को मजबूत करने का एक प्रेरणादायक प्रयास भी साबित हुआ। इस पहल को देखकर उपस्थित सभी लोगों ने इसे एकता की मिसाल बताया और इसी तरह मिलकर आपसी सौहार्द बनाये रखने हेतु एक-दुसरे को भरोसा दिलाया गया।

Related Articles

Back to top button