Uncategorized

समाजवादी पार्टी द्वारा बड़े ही धूमधाम से मान्यवर काशीराम जी का जन्मदिन मनाया गया।। जनपद महाराजगंज के अंतर्गत घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भुवनी में स्थित माननीय डॉ भीमराव अंबेडकर स्थल पर पहुंचकर। केक काटकर काशीराम जी का समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्चित कर एवं माल्यार्पण करके बड़े धूमधाम से उनकी जयंती मनाया गया समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मान्यवर काशीराम जी के जन्मदिन के अवसर पर pda की एक बैठक की बैठक को संबोधित करते हुए अमरजीत यादव ने कहा कि मान्यवर काशीराम जी का जीवन बहुत ही सरल और भावपूर्ण था उन्होंने सभी वर्गों को साथ में लेकर चलने का काम किया है। और उन्होंने दलित शोषित वंचितों के अधिकार के लिए अपनी लड़ाई खुद लड़ी है। और अपना जीवन इन्हीं लोगों के लिए समर्पित कर दिए हैं। समाजवादी पार्टी के पूर्व घुघली ब्लॉक अध्यक्ष विजय कुमार यादव ने कहा कि मान्यवर काशीराम जी बहुत ही सरल व्यक्ति थे उन्होंने अपना जीवन दलित शोषित वंचितों के लिए समर्पित कर दिए। समाजवादी पार्टी के विधानसभा सचिव केशव प्रसाद जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव के निर्देश पर आज पूरे प्रदेश में मान्यवर काशीराम जी का जयंती मनाया जा रहा है। इस अवसर पर हिमांशु पांडे। जयपाल यादव। इंदल भारती। सुनीता देवी।। कन्हैया। निखिल भारती। कुशमावती देवी। शिव प्रसन्न। अंगद। रीना देवी। राजमती देवी। लाल बहादुर। रुदल। रामवती देवी। आरती देवी सहित समाजवादी पार्टी के सैकड़ो महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे।।।

Related Articles

Back to top button