Uncategorized
बेंगलुरु से घर लौट रहे बारीगांव के महेंद्र सिंह गोरखपुर से लापता, 14 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
घुघली, महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बारीगांव निवासी महेंद्र सिंह बेंगलुरु से घर लौटते समय गोरखपुर से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए। घटना के 14 दिन बीत जाने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है।
परिजनों के मुताबिक, महेंद्र सिंह बेंगलुरु से घर आने के लिए निकले थे। गोरखपुर पहुंचने के बाद अचानक उनका संपर्क टूट गया। इसके बाद से वह घर नहीं पहुंचे हैं। परिजनों और रिश्तेदारों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
महेंद्र सिंह के लापता होने से परिवार के लोग बेहद परेशान हैं। 14 दिनों से उनकी कोई खबर नहीं मिलने के कारण परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। परिवार के सदस्य उनकी सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं और उनकी तलाश में जुटे हुए हैं।
घुघली समाचार | अमन मिश्रा
