सिंगरामऊ पुलिस ने घर से लापता गायत्री देवी को खोजकर परिजनों को किया सुपुर्द
संवाददाता अंकित दूबे

सिंगरामऊ। बदलापुर। बीते 17 नवंबर 2026 मंगलवार को साढ़पुर गांव निवासी गोविंद निषाद ने थाना सिंगरामऊ में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक सिंगरामऊ अखिलेश मौर्य ने टीम गठित की
ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिंगरामऊ पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए गायत्री देवी उम्र करीब (45) वर्ष को बक्सा थाना क्षेत्र के उत्तरपट्टी गांव से उसके बहनोई अक्षय लाल बिंद के घर मिली
पूछताछ में गायत्री ने बताया कि वह पति से नाराज़ होकर बिना बताए घर से चली गई थी
पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर गायत्री के पति गोविंद निषाद को सुपुर्द कर दिया
महिला को खोजने में सिंगरामऊ पुलिस टीम के उप निरीक्षक तारकेश्वर नाथ दुबे कांस्टेबल रजत पांडे महिला कांस्टेबल चांदनी शामिल रही,
सिंगरामऊ पुलिस टीम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में लोगों के बीच सराहनीय कार्य बताया गया*