कोटवार संघ ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
मध्य प्रदेश प्रभारी आशीष सिंह रजक

बेगमगंज, 03 मार्च. मध्य प्रदेश कोटवार संघ भोपाल के आवाहन पर तहसील कोटवार संघ ने 3 सूत्रीय मांगों को पूरा करने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन तहसीलदार एनएस परमार को सौंपकर शीघ्र मांगे पूरी करने की मांग की है।ज्ञापन में बताया गया है कि मध्य प्रदेश ग्राम कोटवार चौकीदार की तीन सूत्रीय मांगों को मध्य प्रदेश सरकार ने आज तक पूरा नहीं किया है, जबकि अनेक बार ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है कि कलेक्टर रेट पर मानदेय दिया जाए, भूमि स्वामी का मालिकाना हक एवं स्थाई कर्मचारी का दर्जा दिया जाए, बावजूद इसके सभी कोटवार साथियों को 400 प्रतिमाह मानदेय दिया जाता है जो प्रतिदिन के हिसाब से 13 रुपए पड़ता है, जिसमें एक टमाटर भी नहीं खरीद सकते तो हम लोग अपना जीवन यापन कैसे करें ।सरकार हम कोटवारों को सेवा भूमि के नाम पर जंगल में गैर उपजाऊ जमीन दिए हुए है जिसमें कोई फसल नहीं होती है ऐसी भूमि की सरकार को जांच कराना चाहिए औल भूमि स्वामी का मालिकाना हक दे। यदि सरकार हमारी मांगों की 10 दिन पूरा नहीं करती है तो हम लोग आगामी समय में सरकार का बहिष्कार करेंगे और हम अपने गांव शहर के किसानों का समर्थन भी हमारु जायज मांगों के लिए लिया जाएगा।ज्ञापन सौंपने वालों में इंद्राज सिंह, ढेलन सिंह, मुन्नूलाल, संतोष कुमार, चतुर लाल, देवी प्रसाद, रामस्वरूप, किशनलाल, प्रेम नारायण सहित अनेकों कोटवार शामिल थे।