Uncategorized
ब्रेकिंग पीलीभीत
नो हेलमेट नो फ्यूल : पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के दे रहे हैं पेट्रोल

पीलीभीत। जनपद में नो हेलमेट नो फ्यूल नियमों को पेट्रोल पंपों पर अनदेखा किया जा रहा मोटरसाइकिलो में सेल्समैन बिना हेलमेट पहने ही पेट्रोल डाला जा रहा है। 26 जनवरी को पेट्रोलपंपों पर जिलाधिकारी ने आदेश किया था की अगर पेट्रोल पंपों पर अगर मोटरसाइकिल चालक हेलमेट न लगा हो तो उन्हे पेट्रोल नही दिया जाए, लेकिन यह नियम कुछ ही दिनों तक ही सीमित रह गया, अब अधिकांश पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल में फ्यूल डाला जा रहा है। लेकिन जिम्मेदार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे है। जिम्मेदार अगर पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करे तो प्रतिदिन अधिकांश वाहन ऐसे होंगे जिनके चालक बिना हेलमेट के ही पेट्रोल डालते नजर आएंगे
जिला ब्यूरो धर्म पाल पीलीभीत