Uncategorized

ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत थाना कप्तानगंज में लावारिश मे दाखिल 20 अदद दो पहिया वाहन की निलामी की गयी जिससे कुल लगभग 73,000/-रु0 (तीहत्तर हजार रुपये) की आय प्राप्त हुई-ब्यूरो कुशीनगर

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा द्वारा ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने मालखानों में लावारिश मे कई वर्षो से निरुध्द वाहनों का यथाशीघ्र नियमानुसार निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व मा0 उपजिलाधिकारी कप्तानगंज कुशीनगर के द्वारा निलामी की तिथि निर्धारण के क्रम में तहसीलदार कप्तानगंज श्री दिनेश कुमार के नेतृत्व में थाना कप्तानगंज के माल मुकदमाती से संबंधित 20 दो पहिया वाहन लावारिश मे दाखिल माल निस्तारण अभियान में नीलामी की प्रकिया आज दिनांक 18.03.2025 को की गयी जिसमें लगभग 73,000/-रु0 (तीहत्तर हजार रुपये) की आय प्राप्त हुई।

निलामी के दौरान उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण–
1- कुन्दन कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी सर्किल कसया जनपद कुशीनगर
2-दिनेश कुमार तहसीलदार कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
3- धनवीर सिंह प्रभारी निरीक्षक कप्तानंगज जनपद कुशीनगर
4- भुपेन्द्र कुमार दुबे अपराध निरीक्षक कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
5- सूर्यभान यादव व0उ0नि0 थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
6- अजय राव लेखपाल तहसील कप्तानगंज जनपज कुशीनगर
7- हे0मो0 राकेश कुमार मिश्रा थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
8- हे0का0 अशोक राय थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर

Related Articles

Back to top button