Uncategorized

बलिया : शहीद मंगल पाण्डेय राजकीय महिला महाविद्यालय पर यूथ एंपावरमेंट का 30 दिन का उन्नति फाउंडेशन (स्पॉन्सर by ExxonMobil) द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण ,

(ब्यूरो मंडल – आजमगढ़)

आज उन्नति फाउंडेशन द्वारा शहीद मंगल पाण्डेय राजकीय महिला महाविद्यालय नगवां बलिया में 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया ,इस प्रशिक्षण में महाविद्यालय के छात्राओं को वैल्यू, इंग्लिश स्पोकेन, और लाइफ स्किल की ट्रेनिंग उन्नति फाउंडेशन के चेंजमेकर शुभम वर्मा द्वारा दिया गया,
जिसमें छात्राओं को पंक्चुअलिटी, रिस्पेक्ट, रिस्पांसिबिलिट, गोल सेटिंग, इंट्रोड्यूसिंग सेल्फ, ईमेल राइटिंग, बिल्डिंग रिज्यूमे, पॉजिटिव एटीट्यूट, जेंडर इक्वालिटी, और इंटरव्यू जैसे विषयों की संपूर्ण जानकारी और ट्रेनिंग दी गई,
यह 30 दिवसीय प्रोग्राम चेंजमेकर शुभम वर्मा जी के कुशल मार्गदर्शन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ ,साथ ही इस कार्यक्रम का समापन महाविद्यालय के छात्राओं ने एक फेयरवेल का कार्यक्रम रखकर उन्नति फाउंडेशन के चेंजमेकर श्री शुभम वर्मा और प्राचार्य सहित समस्त प्राध्यापकगण का आभार व्यक्त किया ,छात्राओं ने कहा कि इस तरह के अवसर से उनके समग्र विकास संभव होगा , इसके लिए उन्होंने महाविद्यालय के प्राचार्य श्री अमित कुमार सिंह जी को धन्यवाद दिए ,वे छात्राओं के निरंतर प्रगति एवं विकास के लिए तत्पर रहते है , इस कार्यक्रम से तथा महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ शिवेन्द्रनाथ दुबे जी, डॉ धनंजय कुमार सिंह जी ,डॉ रजनीकांत तिवारी ,डॉ चण्डी प्रसाद पाण्डेय जी और डॉ विवेक सिंह जी , श्री मनीष पाठक जी तथा अन्य के सहयोग से विद्यार्थियों में एक नए कौशल का समावेश किया गया।

Related Articles

Back to top button