Uncategorized

ग्राम पंचायत पिपरपाती में सी०सी० रोड के नाम पर हो रहा सरकारी धन का बंदरबांट

   बस्ती ( 22 मार्च 2025 )- सरकार भले ही भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का दावा करे परन्तु भ्रष्टाचारी भ्रष्टाचार करने का जरिया ढूँढ़ ही लेते है ऐसा ही एक मामला विकास खंड रुधौली के ग्राम पंचायत पिपरपाती में प्रकाश में आया है जहाँ ग्राम प्रधान द्वारा सरकारी धन के बंदरबांट का पूरा बंदोबस्त तैयार कर लिया गया है।
   प्राप्त समाचार के अनुसार - ग्राम पंचायत पिपरपाती में सी०सी० रोड निर्माण के बहाने पहले से रास्ते पर लगे खडंजे को उखाड़ा जा रहा है । नियमों की यदि बात करें तो सड़क / मार्ग निर्माण चयन हेतु दुर्लभ व ज्यादा आवागमन वाले रास्तों का चयन ग्राम पंचायत द्वारा किया जाना चाहिए जो कि ग्राम पंचायत पिपरपाती में नहीं किया गया है बल्कि और सी०सी० रोड निर्माण हेतु उसी मार्ग का चयन किया गया है जिस पर पहले से खडंजा लगा है जिसे उखाड़ कर उसी ईंट से साइड की बाक्सिंग बन जाए व रोड पर गिट्टी तोड़ने हेतु ईंटे भी फ्री में मिल जाएं और निर्माण का पैसा बचाकर ग्राम पंचायत द्वारा उसका आसानी से बंदरबांट किया जा सके । यदि ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों को रास्तों के विकास का इतना ही फिक्र है तो ग्राम पंचायत द्वारा खडंजे के ऊपर सी०सी० रोड का निर्माण किया जाना चाहिए जिससे मजबूत व टिकाऊ रोड निर्माण के साथ ही साथ सरकारी धन के बंदरबांट को भी रोका जा सके।

Related Articles

Back to top button