Uncategorized

भाजपा कार्यालय महाराजगंज पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संजय पांडे का स्वागत समारोह संपन्न हुआ। ।। आज भारतीय जनता महराजगंज मुख्यालय स्थितपार्टी कार्यालय पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बैठक की शुरुआत हुई। कार्यालय पर बड़ी माला पहना कर स्वागत कियागया कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास किया। अपने स्वागत से अभिभूत नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय उर्फ संजय पांडेय ने कहा कि मुझको जिलाध्यक्ष का दायित्व देकर शीर्ष नेतृत्व ने मेरा और जिले कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाया है। इस मंच से मैं कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाता हूं कि 24 घंटे कार्यकर्ताओं के लिए उपलब्ध रहूंगा। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि जनपद के सभी कार्यकर्ता अपने अपने बूथ को मजबूत करें जिससे आने वाले चुनाव में हम फिर बढ़त बना सकें। आने वाले विधानसभा चुनाव में हम जिले की चारों सीटों को जीतेंगे। एक एक कार्यकर्ता मेरे परिवार के सदस्य के समान है। जिले के सभी पदाधिकारी जनप्रतिनिधि पार्टी को ताकत देने के लिए पूरे मनोयोग से उठ खड़े हों। कार्यकर्ताओं को किसी भी प्रकार से दबने की जरूरत नहीं है, सभी कार्यकर्ता पार्टी के साथ पूरी ताकत से खड़े हो जाएं। पार्टी आप के साथ हमेशा खड़ी रहेगी। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया,पूर्व विधायक फरेंदा बजरंग बहादुर पूर्व चेयरमैन कृष्ण गोपाल जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, संतोष सिंह, प्रभाकर द्विवेदी, रामाज्ञा निषाद, जिला महामंत्री बबलू यादव, ओम प्रकाश पटेल, संजय वर्मा , जिला मंत्री आशुतोष शुक्ला,गौतम तिवारी, बच्चू लाल चौरसिया , सरोज पांडेय ने भी अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष संजय पांडेय का स्वागत किया। इस अवसर पर शिकारपुर मंडल अध्यक्ष विजय कुमार गौड़। हेमंत गु

Related Articles

Back to top button