बलिया : राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) विशेष शिविर का दूसरा दिन: स्वच्छता, संगोष्ठी और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन
(ब्यूरो आजमगढ़)

नगवा, बलिया , 25 मार्च 2025
शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय, बलिया की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा विशेष शिविर के दूसरे दिन विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया, शिविर का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता, समाज सेवा, नेतृत्व विकास और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देना था,
स्वच्छता अभियान:
NSS देश के युवाओं को सकारात्मकता के साथ ही अनेकों राष्ट्र सेवा से अवगत एवं प्रोत्साहित करता हैं साथ ही आज दूसरे दिन का प्रमुख आकर्षण शहीद मंगल स्मृति पार्क में विशेष स्वच्छता अभियान रहा, स्वयंसेविकाओं ने पूरे पार्क परिसर में फैले प्लास्टिक कचरे, सूखे पत्ते और अन्य अवशेषों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया, NSS कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रजनी कांत तिवारी ने बताया कि “स्वच्छता केवल एक दिन की प्रक्रिया नहीं, बल्कि एक आदत होनी चाहिए” और उन्होंने स्वयंसेविकाओं को इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया,
संगोष्ठी:
स्वच्छता अभियान के बाद सेमिनार हॉल में “राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राष्ट्र के विकास में योगदान” विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई, इसमें पूर्व NSS प्रभारी डॉ. शिवेंद्र नाथ दुबे एवं NSS कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रजनी कांत तिवारी ने विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि NSS के माध्यम से युवा समाज सेवा, नेतृत्व विकास और राष्ट्रीय एकता को मजबूत कर सकते हैं,
खेल प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम:
दोपहर में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने कबड्डी, रस्साकशी, दौड़ और बैडमिंटन में भाग लिया,विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया,
शाम को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य, गीत, नाटक एवं कविता पाठ की प्रस्तुति दी गई, जिसने शिविर में नई ऊर्जा का संचार किया,
भोजन व्यवस्था:
दिनभर की गतिविधियों के दौरान नाश्ते में ब्रेड पकौड़ा, लंच में बाटी-दाल, और डिनर में पनीर-रोटी का प्रबंध किया गया, जिससे स्वयंसेविकाओं को ऊर्जा और पोषण मिला,
राष्ट्र के लिए कार्यरत NSS के इस कार्यक्रम में श्री मनीष पाठक जी की उपस्थिति के साथ कार्यक्रम का संचालन NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रजनी कांत तिवारी द्वारा किया गया और अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया,
यह विशेष शिविर NSS स्वयंसेविकाओं के लिए समाज सेवा, अनुशासन और टीम वर्कका एक प्रेरणादायक अनुभव साबित हुआ।