Uncategorized
भाजपा मंडल प्रभारीअब्दुल कलाम ने अपने गुरु की याद में रोजा इफ्तार का किया आयोजन घुघली में।। ज़ी न्यूज़ संवाददाता अब्दुल कलाम।। महराजगंज जनपद के अंतर्गत नगर पंचायतघुघली मे गायत्री फोटो स्टूडियो के बगल में इफ्तार आयोजन किया गया जिसमें सर्व समाज के लोगों ने हिस्सा लिया और सभी रोजदारों ने शिरकत किया। भारतीय जनता पार्टी मण्डल प्रभारी अब्दुल कलाम ने कहा की इसी तरह हर वर्ष अपने गुरु के याद रोजा इफ्तार का आयोजन किया जायेगा। इस स्टार पार्टी में भारतीय जनता पार्टी घुघली मंडल महामंत्री मनोज जायसवाल पहुंचे। उन्होंने कहा कि हम सभी लोग मिलजुलकर इफ्तार किया ए भाईचारे का प्रतीक है। इसी बीच में समाजवादी पार्टी के सदर विधानसभा महासचिव केशव जायसवाल ने कहा कि इफ्तार आयोजन में भाईचारा का संदेश प्रेम का प्रतीक देता है।। इसी तरह हर वर्ष हम लोग भाईचारे का प्रतीक बनाते आए हैं और बनाते रहेंगे यही मानवता का संदेश है इसी तरह ईश्वर का अति कृपा हम सभी पर बनी रहे। इस इफ्तार आयोजन के अवसर पर सोनू बाबा। केशव जायसवाल।सुदू शाह। अब्दुल समद मिस्त्री। पंकज वॉशिल। जितेंद्र पटेल। मनोज जायसवाल। सुनील चौरसिया। विशाल यादव। सलमान अली। लखमुद्दीन अंसारी। ओम प्रकाश चौहान। आदि लोग उपस्थित रहे।।
