Uncategorized
नौ दिवसीय श्रीश्री शतचंडी महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा 27 मार्च

पनियारा थाना के अंतर्गत ग्राम सभा लक्ष्मीपुर, प्रतिनिधि। लक्ष्मीपुर ग्राम सभा के बाकी मां में नौ दिवसीय श्रीश्री शतचंडी महायज्ञ को लेकर गुरुवार को कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही यज्ञ का शुभारंभ होगा। उक्त बातें बुधवार की संध्या यज्ञ के अध्यक्ष रामबेलाश ने प्रेस वार्ता में कही। कहा कि इस बार 27 मार्च को भव्य कलश यात्रा ग्राम सभा लक्ष्मीपुर बाकी मां से निकाली जाएगी, जो ग्राम सभा के क्षेत्र का भ्रमण करते हुए सम्पन्न होगी। महन्थ रामसांवर दास यज्ञ का पूजन कार्यक्रम बाकी मां पांडा द्वारा प्रारंभ होगा] जो 9 दिनों तक चलेगा। यज्ञ में 27 मार्च से रामलीला और भागवत कथा पंडित द्वारा किया जाएगा सत्य प्रकाश शुक्ल (आचार्य) अनिरुद्ध कुमार LIC करता डॉक्टर केशव यादव अमित कुमार राममिलन प्रधान आदि लोग मौजूद रहे आदि उपस्थित थे।