Uncategorized
शॉर्ट सर्किट से लगी आग
महाराजगंज।घुघली

विकाश खंड घुघली क्षेत्र के रामपुर मोड़ मुख्य मार्ग से सटे सिवान में विधुत पोल से शॉर्ट सर्किट होने से गेंहूं के फसल में आग पकड़ लिया। उस रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने देखा और शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससेआसपास और चौराहे के लोगों ने शोर सराबा और धुआं देखकर आग् बुझाने के तरफ पानी का बाल्टी लेकर खेत की तरफ दौड़ पड़े। कुछ लोगों ने आम और शीशम के झाड़ को तोड़ कर पीट-पीट कर आग को कबू कर लिया। आग् की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस दलबल के साथ मौकाए जगह पर पहुंच गई और ग्रामीणों के मदद से आज पर काबू पा लिया। आग् रामपुर बल्दिहा निवासी राम नरेश गुप्ता के खेत में लगी थी गरिमत ये रहा की अभी गेहूं का डंठल हरा था जिससे आग् ने पुरी रूप से पकड़ नहीं पा रही थी इतने में पुलिस और ग्रामीणों की मदद से आग् पर काबू पा लिया गया।