ब्रेकिंग पीलीभीत
नवरात्र के पहले दिन भक्तों का जत्था माता यशवंत्री देवी दर्शन के लिए रवाना

पीलीभीत :- कलीनगर तहसील क्षेत्र के खासपुर जमुनिया से माता यशवंत्री देवी के दर्शन के लिए भक्तों का जत्था रवाना हुआ माता यशवंत्री देवी के लिए यह पांचवी पदयात्रा झंडी है, जिसमे सैकड़ों की संख्या में भक्त डीजे की धुन में झूमते हुए यात्रा पर गये। गांव की महिलाओं ने माता के डोला को विदा किया हर वर्ष की तरह पीलीभीत में नवरात्रि के दौरान प्राचीन मां यशवंत्री देवी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है यह मंदिर एक हजार साल पुराना बताया गया है मान्यता है की मां भगवती ने नकटा दानव का वध किया था इसके बाद उन्होंने यहां विश्राम किया और जल पिया था गजेटियर में यह 380 सौ साल से दर्ज है मान्यता है कि इस मंदिर में आने वाले भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है नवरात्र पर मां यशवंत्री देवी मंदिर में प्रतिदिन भक्तों की भीड़ माता के दर्शन करने मंदिर में आती है।मंदिर मे जहां मां यशवंत्री देवी के चरण है वहां पहले एक विशाल घड़े में जल था तब से नियमित रोजाना इसमें पानी डाला जाता रहा अब इसे चांदी से मड़वा दिया गया है इस पानी को पीने से कई लोगों की बीमारियां दूर हुई है कमेटी सदस्य भक्तों मे सर्वेश यादव, रामखिलावन,नरेन्द्र, अखिलेश, जितेंद्र कुमार, राजू वर्मा,सचिन वर्मा, मनोज वर्मा, ओमकार वर्मा,अर्जुन यादव, श्याम सिंह आदि भक्तों के जत्थे को ग्रामीणों ने हर्ष उल्लास से विदा किया।
जिला ब्यूरो धर्म पाल पीली भीत