उपनगर अचानक पहुंचे पुलिस कप्तान, मचा अफरा तफरी
पी0 डब्लू0 डी0 डाक बंगला का किया जायजा, पुलिस बूथ बनाने की संभावना
जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर
महराजगंज। जनपद के उपनगर कोल्हुई में अचानक मुख्य तिराहे पर पुलिस कप्तान की गाड़ी रुकी।रुकते ही भारी पुलिस बल देख लोगों सहम गये ।इस बीच पुलिस कप्तान द्वारा मुख्य तिराहे के निकट पी0 डब्ल्यू0 डी0 परिसर में जाकर जायजा लिया उसके बाद स्थानीय थानेदार को एन0 एच0 रोड की तिराहे की लम्बाई नापकर भेजने की बात कही गई।
बताया जा रहा है की उपनगर की बढ़ती आबादी को देखते हुए जिलाधिकारी ने पहले ही उपनगर को मेन रोड पर लाइट लगवाने के लिए खण्ड विकास अधिकारी बृजमनगंज को कार्य योजना में शामिल करने का निर्देश भी दिए थे,उसके बाद उपनगर में रोड पर सोलर लाइट लगी जिलाधिकारी ने एक माह पूर्व मीडिया के लोगों को अवगत कराया था की उपनगर कोल्हुई को एक मिनी नगर पालिका की तरह देखा जाए क्योंकि बॉर्डर के सटे होने की वजह से बहुत ही महत्वपूर्व उपनगर कोल्हुई है जिसकी प्रशंसा स्वंग जिलाधिकारी ने की थी इसी की रूप रेखा को देखते हुए रविवार को पुलिस कप्तान ने पुलिस बूथ के लिए जमीन का जायजा लिया।
इस संबंध में कोल्हुई वासी धर्मेंद्र शाही ने बताया मुख्य तिराहे पर पुलिस बूथ बन जाने से उपनगर वासियों को राहत मिलेगीऔर शांति व्यवस्था सुदृढ़ होगी साथ में एक सुलभ शौचालय भी होना सबसे बड़ी आवश्यकता है क्योंकि जब भी बाजार में आए हुए लोग को शौच की समस्या हमेशा बनी रहती है जिसका निदान अति शीघ्र होना चाहिए।
इस दौरान कोल्हुई थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, उप निरक्षक राजीव सिंह सहित तमाम पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
