बलिया : पूर रजवाहा मार्ग पर स्थित कम्पोजिट विद्यालय के समीप अज्ञात लोगों ने मार पीट कर 33 वर्षीय युवक को किए अधमरा
“ब्यूरो आजमगढ़”

बलिया से घर जा रहे बाइक सवार 33वर्षीय युवक को आधा दर्जन की संख्या में अज्ञात मनबढ़ों ने बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया, हास्पिटल गए युवक को जांच के बाद डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चर्चाओं के अनुसार हमला का कारण जमीनी विवाद है,मारपीट के बाद भाग रहे मनबढ़ों में से एक युवक को मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है,
जानकारी के अनुसार पकड़ी थाना क्षेत्र के पूरा दुलार राय गांव निवासी इंद्रभूषण सिंह बुधवार को तारीख पर बलिया कोर्ट गये थे,कार्य समाप्त होने के उपरांत बाइक द्वारा अपने घर लौट रहे था,वह जैसे ही पकड़ी थाना क्षेत्र के पुर रजवाहा मार्ग पर स्थित प्राथमिक विद्यालय गौरनिया के समीप पहुंचे कि बगल में घट लगा कर बैठे लोगों ने अचानक उन्हें घेर कर बुरी तरह मारना पीटना शुरू कर दिया,जिससे युवक के शरीर तथा आंख से गंभीर चोट आई,घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और युवक से मारपीट कर रहे दबंगों में से एक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया,
सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए, आनन-फानन में परिजन घायल को लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे।जहा जांच के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया,
बुरी तरह घायल इंद्रभूषण ने दबंग युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की,
इस सम्बन्ध में पकड़ी थाना प्रभारी लालमणि सरोज ने बताया कि घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है तहरीर एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी