Uncategorized

ब्रेकिंग पीलीभीत

बारात में आई स्कार्पियो से दबंगों ने चार लोगों को रौंदा, एक की मौत

पीलीभीत/रमनगरा- जनपद पीलीभीत के रामनगर गांव में आई बारात में स्कॉर्पियो गाड़ी से दबंगों द्वारा चार लोगों को बुरी तरह रोकने का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। वहीं घटना में संलिप्त दो व्यक्तियों को भागते समय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पीड़ित प्रसन्नजीत हलदार पुत्र सुरंजन हलदार निवासी रमनगरा थाना माधो टांडा ने थाना माधो टांडा में तहरीर देकर बताया है कि गांव में ही विश्वजीत अधिकारी की पुत्री की शादी में बीबी सिंह कॉलोनी थाना गजरौला जिला पीलीभीत से शनिवार को बारात आई थी। जहां लगभग 11बजे बारात में आए सरदार स्वर्ण सिंह तथा प्रगट सिंह द्वारा शादी कार्यक्रम में उपस्थित निकिता हलदार पत्नी प्रशन्नजीत हलदार के साथ अश्लील हरकत तथा छेड़छाड़ किया जिसका पीड़ित की मां रेनुका हलदार पत्नी सुरंजन हलदार, प्रभाती बाछाड़ पत्नी पंचानन बाछाड़, नोनी सरकार पुत्र जितेन सरकार, मेनका मंडल पुत्र कीनु मंडल द्वारा विरोध किया गया तो उक्त दबंगों द्वारा अपनी गाड़ी संख्या यूपी 26 एवी 9895 से उग्र तेवर दिखाते हुए स्पीड गाड़ी से उक्त लोगों को जानबूझकर तीन चार बार आगे पीछे करके बुरी तरह रौंद दिया गया तथा मरा हुआ समझकर जो चाहो सो कर लेने की धमकी देते हुए मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गए। वहीं पीड़ित अपनी मां रेनुका को बेहोशी की हालत में आनन-फानन में खटीमा सरकारी अस्पताल ले गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका उपचार किया जा रहा है। पीड़ित ने तहरीर में लिखा है कि घटना में प्रयुक्त गाड़ी के पीछे एक अन्य गाड़ी खड़ा होने की वजह से घटनास्थल पर कई लोगों की जान बच गई। पीड़ित ने तहरीर में लिखा है कि उक्त लोग दबंग किस्म के आदमी हैं। घटना से गांव में दहशत का माहौल है तथा उक्त लोगों से पीड़ित के परिवार को खतरा बना हुआ है। वहीं पीड़ित ने तहरीर सौंप कर रिपोर्ट दर्ज करने, उक्त दबंगों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। वहीं इस मामले में एएसपी पीलीभीत विक्रम दहिया ने बताया कि काली स्कॉर्पियो गाड़ी से हुई घटना में घायल चार लोगों को इलाज हेतु खटीमा अस्पताल ले जाया गया जहां एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया तथा बाकी घायलों का उपचार चल रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि भागते वक्त काली स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

जिला ब्यूरो धर्मपाल पीलीभीत

Related Articles

Back to top button