Uncategorized

अन्तर्राज्यीय शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश, टाटा डीसीएम वाहन से तस्करी कर ले जायी जा रही 189 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (वाहन सहित कुल कीमत लगभग 24,07,200/- रुपये) के साथ 01 शराब तस्कर गिरफ्तार-ब्यूरो कुशीनगर

जनपद कुशीनगर में अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन एवं पुलिस उप-महानिरीक्षक गोरखपुर रेंज के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री संतोष कुमार मिश्रा द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री रितेश कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी कसया श्री कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 11.05.2025 को थाना कसया व स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना कसया क्षेत्रान्तर्गत बैरिया चौराहा के पास से एक डीसीएम वाहन नं0 UP 52 T 0802 में लादकर तस्करी हेतु बिहार राज्य के लिये ले जायी जा रही कुल 189 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब आफिसर्स च्वाइस (वाहन सहित कुल कीमत लगभग 24,07,200/- रुपये) के साथ एक अभियुक्त अनिल कुमार पुत्र स्व0 चन्द्रमा पाण्डेय पता बलहा पीएस बैकुण्ठपुर गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना कसया पर मु0अ0सं0 0315/2025 धारा 60/72 आबकारी अधि0 पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ का विवरण-
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि जनपद के विभिन्न जगहों से इस शराब को एकत्रित करके बिहार राज्य में अधिक मूल्य पर बेचने हेतु ले जा रहे थे।

पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 0315/2025 धारा 60/72 आबकारी अधि0 थाना कसया जनपद कुशीनगर

गिरफ्तार अभियुक्त-
अनिल कुमार पुत्र स्व0 चन्द्रमा पाण्डेय पता बलहा पीएस बैकुण्ठपुर गोपालगंज बिहार

बरामदगी का विवरण-(वाहन सहित कुल कीमत लगभग 24,07,200/- रुपये)

  1. 189 पेटी आफिसर्स च्वाईस ओरिजिनल व्हिस्की प्रत्येक पेटी में 48 पाऊच प्रत्येक पाऊच 180 एमएल कुल 9072 पाऊच व कुल 1632.96 लीटर (कीमत करीब 9,07,200 रूपये)
  2. एक अदद टाटा डीसीएम रजि0नं0 UP52T0802 (कीमत करीब 15 लाख रूपये)

बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीमः-

  1. प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी थाना कसया जनपद कुशीनगर
  2. प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह स्वाट टीम कुशीनगर
  3. उ0नि0 आलोक कुमार यादव स्वाट टीम कुशीनगर
  4. उ0नि0 गौरव श्रीवास्तव थाना कसया जपनद कुशीनगर
  5. उ0नि0 मृत्युंजय वर्मा थाना कसया जपनद कुशीनगर
  6. हे0का0 सनातन सिंह स्वाट टीम कुशीनगर
  7. हे0का0 रणजीत सिंह स्वाट टीम कुशीनगर
  8. हे0का0 राहुल सिंह स्वाट टीम कुशीनगर
  9. का0 रिषि पटेल स्वाट टीम कुशीनगर

Related Articles

Back to top button