संवादाता -राहुल कुमार कुशवाहा (जी न्यूज)
प्रकाशनार्थ
आद्य पत्रकार श्री नारद मुनी जयंती एवं पत्रकार सम्मान समारोह सम्पन्न के संबंध में….
सेवा भारती नौतनवा-महाराजगंज के तत्वावधान में बड़े ही हर्षोल्लास के वातावरण में सनातन कालखंड के आद्य संवाददाता ( पत्रकार ) श्री नारद मुनी जी की जयंती के शुभ अवसर पर उपस्थित सम्मानित पत्रकार बनधुओ को डी.बी.यस न्युज चैनल के श्रीचंद बरनवाल जी- श्री विजय बरनवाल जी,यस.यस.टी के अश्वनी पाठक जी, न्यूज नेशन के आकाश पांडे जी, स्पस्ट आवाज के विनोद पटवा जी, राष्ट्रीय सहारा के अरविंद मिश्र जी, इत्यादि अन्य सम्मानित पत्रकार बनधुओ को प्रशस्तिपत्र भेंट कर सम्मानित करने के उपरांत उपस्थित सम्मानित पत्रकार बनधुओ एवं अन्य महानुभावों को सेवा भारती नौतनवा के जिलाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश वर्मा ने श्री नारद मुनी जी की जिवनी पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए सेवा भारती के द्वारा सर्व समाजहित में किए जा रहे सेवा कार्यों का विस्तार पूर्वक उल्लेख किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल जोशी जी, विशिष्ठ अतिथियों में जिलाउपाध्यक्ष किशोर मधेशिया जी,जिला-कोषाध्यक्ष शुरेश शर्मा जी ने भी संबोधित किए, संचालन सेवा भारती पुर्नकालिक संदीप सिंह जी ने किया, चौरसिया जी एवं सेवा भारती सम्पर्क प्रमुख तारकेश्वर पांडे जी के साथ ही अनेकों गंणमान्य उपस्थित रहे !
