Uncategorized
महराजगंज कोल्हुई पिपरा परसौनी में चोरी की वारदात
महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा परसौनी गांव में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
प्राप्त जानकारी चोर कमरे में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात व नगदी लेकर फरार हो गए। पिपरा परसौनी गांव निवासी महातम गुप्ता के मकान में रविवार की देर रात चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है
जानकारी अनुसार सोमवार की सुबह कोल्हुई पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रही है। चोरी की इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से लोगों में दहशत है
