हल्की बारिश ने खोल दिया बागापार जल निकासी की पोल ग्राम प्रधान और समाजसेवी उमेश चंद मिश्रा सहित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
महराजगंज सदर ब्लाक क्षेत्र में सोमवार की सुबह मौसम का मिजाज बदल गया और क्षेत्र में हल्की बारिश होने से जहां किसानों में खुशी का लहर देखने को मिला वही बागापार चौराहे पर हल्की बारिश के होने से मुख्य सड़क के दोनों तरफ जल निकासी की नली न होने से चौराहे पर जमाव हो गया जिससे जल निकासी की पोल खुल गई जिसे लेकर दुकानदारों में रोष ब्यास है
जानकारी के अनुसार सदर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बागापार चौराहे पर मुख्य सड़क के दोनों तरफ समुचित जल निकासी की नाली न होने से सोमवार को हुई हल्की बारिश में ही चौराहे पर जल जमाव हो गया जिसे लेकर चौराहे पर बसे दुकानदारों का कहना है कि जब हल्की बारिश में यह हाल बहाल है तो भीषण बारिश होने पर चौराहा जल मग्न हो जाएगा वह हल्की बारिश ने तो जल निकासी की पोल खोल कर रख दिया बताते चले कि वर्षों पूर्व पी डब्लू डी द्वारा बनाई गई सड़क ऊंचा करने के साथ साथ सड़क के दोनों तरफ समुचित जल निकासी की नाली भी बनवाना था ठेकेदार द्वारा मनमानी करने के कारण नाली के ओर छोर का पता नहीं है बरसात में पानी किस रस्ते निकलेगा इसका कोई खेस उपाय आज आज तक नहीं किया गया एन केन नाली को आधा अधूरा बनाकर छोड़ दिया गया और पैसे को ठेकेदार द्वारा भुगतान करा लिया गया लेकिन जल निकासी की समस्या जम का तस आज तक बरकरार है ग्राम प्रधान विवेक सिंह समाजसेवी उमेश चंद मिश्रा दुकानदार रनुरुल हसन शेष नाथ मद्धेशिया सर्वेश मोदनवाल भगवती वर्मा आदि लोग मौजूद रहे
