Uncategorized

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कप्तानगंज में विश्व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

कप्तानगंज : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, कुशीनगर के तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कप्तानगंज में विश्व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद लोगों तक रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था।
इस अवसर पर थाना कप्तानगंज, जनपद कुशीनगर की पुलिस टीम ने सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए स्वेच्छा से रक्तदान कर रक्तदान महादान के संदेश को सशक्त किया। रक्तदान करने वाले पुलिस कर्मियों में निम्नलिखित शामिल रहे:-
निरीक्षक भूपेंद्र दुबे थाना कप्तानगंज,
वरिष्ठ उप-निरीक्षक सूर्यभान यादव थाना कप्तानगंज ,उप-निरीक्षक विक्रम अजीत राय थाना कप्तानगंज,
उप-निरीक्षक नागेंद्र गौड़ थाना कप्तानगंज, उप-निरीक्षक अनिल गहलौत थाना कप्तानगंज, उप-निरीक्षक प्रदीप कुमार थाना कप्तानगंज, उप-निरीक्षक गौतम कुमार थाना कप्तानगंज ,कांस्टेबल इतेश कुमार थाना कप्तानगंज,
कांस्टेबल शुभम कुमार थाना कप्तानगंज

राहुल विश्वकर्मा
जिला संवाददाता कुशीनगर

Related Articles

Back to top button