Uncategorized

ब्रेकिंग पीलीभीततहसील कलीनगर

विषय :- रानी अहिल्याबाई होलकर जी की त्रिशताब्दी वर्ष कार्यक्रम के तहत मां गोमती उद्गमस्थल माधौ टांडा पर आरती करके मनाया

मुख्य अतिथि विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री सोहन सोलंकी, धर्म प्रचार प्रसार प्रमुख मुकुंद दास जी महाराज रहें।

जनप्रतिनिधियों में पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान,बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद,बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा रहे।

मां गोमती उद्गमस्थल के महंत विजेन्द्र जी,मं.अरविंद गिरी जी,मं.मुनेंद्र मिश्रा रहे।

आज भारतीय जनता पार्टी पीलीभीत द्वारा आयोजित रानी अहिल्याबाई होलकर जी की त्रिशताब्दी वर्ष कार्यक्रम के निमित बहुत उत्साह के साथ मां गोमती उद्गमस्थल पर आरती की गई।

मां गोमती उद्गमस्थल पर अपनी जीविका चलाने वाले लोगों सहित आस पास के सम्मानित समाजसेवी उपस्थित रहे।

रानी अहिल्याबाई होलकर जी की त्रिशताब्दी वर्ष कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री अमित अग्रवाल ने आये हुए जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी,समाजिक लोगों का आभार व्यक्त किया।

इस कार्यक्रम के सह संयोजक के रूप में महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता मिश्रा, देवल,रेखा सिंह परिहार, सुषमा देवी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सतनाम सिंह,सुमित गंगवार, अमनदीप मिश्रा,नितीश अग्रवाल,सत्यपाल वर्मा उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में जिला मंत्री अनुराग अग्निहोत्री,मंडल अध्यक्ष कलीनगर भगवती सिंह,पूरनपुर अध्यक्ष हर्ष प्रधान सहित सैकड़ों भक्तगण उपस्थित रहे।

पीलीभीत से जिला ब्यूरो सर्वेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button