Uncategorized

पीलीभीत तहसील पूरनपुरघुंघचाई। पति और देवर ने मिलकर पैदल जा रही महिला की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने घटना का खुलासा कर दोनो भाईयों को जेल भेजा है।बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव पतरसिया निवासी नन्ही देवी (35) वर्ष की शादी 20 साल पहले घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव जल्लूपुर निवासी अखिलेश मिश्रा के साथ हुआ था। महिला के चार बच्चे हैं। 15 साल और 13 साल की दो बेटियां एक माह पहले घर से चली गई थी। इस पर पति नन्ही देवी पर थाने में तहरीर देने का दबाव बना रहा था।तीन जून को नन्ही देवी अपनी मां अनीता देवी के साथ मायके जा रही थी। भगौतीपुर गांव के बाहर पति अखिलेश व जेठ अरविंद ने धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने शुक्रवार को दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर जेल भेज दिया।

Related Articles

Back to top button