Uncategorized

2 दिन से गुमशुदा बच्चे को सकुशल परिजनों को किया गया सुपुर्द-

जनपद कुशीनगर के थाना कसया अंतर्गत पुलिस चौकी कुशीनगर क्षेत्र में रामाभार के पास एक बच्चे के रोने और अपना पता न बता पाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर बच्चे को सकुशल पुलिस चौकी कुशीनगर लाया गया।
बच्चे को जलपान कराकर स्नेहपूर्वक पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सुमित, पिता का नाम किशोर बताया। बच्चा केवल इतना बता सका कि वह पिपराइच का रहने वाला है। पुलिस टीम द्वारा खोजबीन के बाद पता चला कि बच्चा सुमित पुत्र किशोर उम्र लगभग 10 वर्ष निवासी कस्बा पिपराइच थाना पिपराइच, जनपद गोरखपुर का है, जो दो दिन पूर्व अपने घर से भटक गया था। परिजनों की हालत बच्चे के गुमशुदा होने से अत्यंत खराब थी।
पुलिस द्वारा परिजनों को सूचित कर बच्चे को सकुशल सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए, पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की सराहना की गयी।

बरामदगी करने वाली टीम-

  1. चौकी प्रभारी कुशीनगर गौरव शुक्ल थाना कसया जनपद कुशीनगर
  2. मुख्य आरक्षी राम सिंह थाना कसया जनपद कुशीनगर
  3. आरक्षी राहुल पांडेय थाना कसया जनपद कुशीनगर

राहुल विश्वकर्मा
जिला संवाददाता कुशीनगर

Related Articles

Back to top button