फरेंदा तहसील में सनसनीखेज घटना: युवक ने आत्मदाह का किया प्रयास :
महाराजगंज जिले के फरेंदा तहसील में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां सिधवारी ग्राम सभा के एक युवक ने तहसील परिसर में अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास किया lयह मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है जिसे स्थानीय प्रशासन और पुलिस के रवैया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं युवक ने फरेंदा के स्टेशन ऑफीसर(SO) पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि उनसे मामले को सुलझाने के लिए ₹10000 के रिश्वत मांगी गई थी इस घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है और लोग प्रशासनिक कार्य प्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं l
जानकारी के अनुसार युवक पिछले कुछ समय से जमीन विवाद के चलते तहसील कार्यालय और पुलिस स्टेशन के चक्कर काट रहा था लेकिन उसकी शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं हुई हताशा और मानसिक तनाव के कारण उसने यह खतरनाक कदम उठाया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने तहसील परिसर में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह की कोशिश की लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप कर उसे बचा लिया l इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है l
