नहर में डूब रहे युवक को बचाने वाला, खुद हुआ लापता गोताखोर कर रहे हैं तलाश
महाराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के झूलनीपुर गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। नहर में नहाते समय एक युवक के डूबने पर उसे बचाने के लिए कूदा दूसरा युवक गहरे पानी में लापता हो गया। फिलहाल युवक की तलाश जारी है, जबकि मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम मटरा धमोर निवासी विशाल पुत्र उतरीचन (उम्र 22 वर्ष) नहर में नहा रहा था। उसी दौरान उसे एक युवक डूबता हुआ नजर आया। बिना देर किए, विशाल ने साहस दिखाते हुए खुद की जान की परवाह किए बिना नहर में छलांग लगा दी और डूब रहे युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
हालांकि, इस दौरान विशाल खुद गहरे पानी में फंस गया और देखते ही देखते लापता हो गया। स्थानीय लोग व गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा है और पूरे इलाके में शोक की लहर है। जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर
