Uncategorized

ब्रेकिंग न्यूज़ | बस्ती

सालों से सोनहा थाने पर जमे सिपाही: जनता से धनउगाही के आरोप, ट्रांसफर पर सवाल

बस्ती, उत्तर प्रदेश – सोनहा थाना क्षेत्र में वर्षों से तैनात एक सिपाही पर धनउगाही और आम जनता के शोषण के गंभीर आरोप लग रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सिपाही थाने में अपनी मजबूत पकड़ और रसूख के चलते वर्षों से जमे हुए हैं और खुलेआम अवैध वसूली करते हैं।

जनता का यह भी आरोप है कि सिपाही का ट्रांसफर न होना कई सवाल खड़े करता है। क्या किसी ऊँचे अधिकारी या राजनीतिक संरक्षण के चलते यह सिपाही अब तक थाने पर टिके हुए हैं?

स्थानीय निवासियों ने बताया कि थाने पर आने-जाने वालों से न केवल अनावश्यक पूछताछ की जाती है, बल्कि मुकदमा दर्ज करने या कार्रवाई करवाने के नाम पर वसूली आम बात बन चुकी है।

प्रशासन चुप क्यों?

जिले के पुलिस प्रशासन और उच्चाधिकारियों से यह सवाल उठ रहा है कि:

क्या सोनहा थाने पर ट्रांसफर-पोस्टिंग की नीति का पालन नहीं होता?

भ्रष्टाचार और धनउगाही की शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?

क्या सिपाही को किसी ‘सिस्टम’ का संरक्षण प्राप्त

Related Articles

Back to top button