Uncategorized

रसड़ा में अवैध अस्पताल पर कारवाई: शिकायत मिलने पर जांच हुई स्वास्थ्य विभाग ने साक्षिता हॉस्पिटल को सील किया

बलिया जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर सोमवार को बड़ी कार्यवाही हुईं | स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने रसड़ा के अख़नपुरा में स्थित साक्षिता हॉस्पिटल को सील कर दिया |
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा के अधीक्षक डॉ. मनीष जायसवाल जी के नेतृत्व में टीम ने रसड़ा कासिमाबाद मार्ग पर छापेमारी की | छापेमारी के दौरान अस्पताल का चिकित्सक मौके से फरार मिला | अस्पताल में विभागीय कागजात नहीं मिले और अन्य कई खामियां पाई गई|
डॉ. मनीष जायसवाल जी ने अस्पताल को सील कर इसकी विस्तृत रिपोर्ट मुख्य चिकित्साधिकारी को भेज दी है| उन्होंने बताया कि झोलाछाप डॉक्टरों और अवैध अस्पताल के खिलाफ जांच अभियान जारी रहेगा | इस कार्यवाही से रसड़ा में चल रहे अन्य अवैध अस्पतालों के संचालक में हड़कंप मच गया है

जी न्यूज संवाददाता
नीतिश कुमार यादव
रसड़ा बलिया

Related Articles

Back to top button