Uncategorized

फरेंदा गनेशपुर गांव में पति द्वारा पेट्रोल डालकर जलाई गई गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत

फरेंदा क्षेत्र क्षेत्र के गणेशपुर में पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया था। घटना में गर्भवती पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई थी। शनिवार को सायं करीब सात बजे महिला की उपचार के दौरान गोरखपुर मेडिकल कालेज में मृत्यु हो गई। महिला की मृत्यु के बाद स्वजन में कोहराम मच गया।

फरेंदा थाना क्षेत्र के गनेशपुर निवासी गोविंद चौहान ने बीते 15 जून की रात विवाद में पत्नी सुमन के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया था। जिसमें गर्भवती पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई थी। स्वजन आनन-फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। करीब छह दिन के उपचार के बाद शनिवार की सायं सात बजे के करीब उसकी मेडिकल कालेज में मृत्यु हो गई।

फरेंदा थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि गंभीर रूप से झुलसी महिला की मृत्यु हो गई है। आरोपित पति को शुक्रवार को ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब मामले में आरोपित के विरुद्ध धारा में बढोतरी करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button