महाराजगंज जिला में निचलौल ब्लाक के अंतर्गत ग्राम सभा बढयपुरवा में मोहर्रम को लेकर बैठक की गई जिसमें उपस्थित अधिकारी गण इंस्पेक्टर निचलौल ,चौकी इंचार्ज हौसला प्रसाद शीतलपुर रेंगहिया ,ग्राम प्रधान बढयपुरवा
प्रशासन ताजिया मेले को लेकर बैठक किया, जिसमें सुरक्षा, व्यवस्था और शांति बनाए रखने के उपायों पर चर्चा की गई। बैठक में ताजिया की ऊंचाई, जुलूस मार्ग, और डीजे के उपयोग जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। बैठक का उद्देश्य:
बैठक का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ताजिया मेला शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो। प्रशासन सभी समुदायों से सहयोग की अपील करेगा और किसी भी प्रकार की अफवाह या अशांति फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही साथ सभी ताजियेदारों को बुलाकर सख्त निर्देशित किया गया कि मोहर्रम में कोई असलहा जैसे तलवार भाला लेकर नहीं चलेगा कही से शिकायत हुई तो सख्त कार्यवाही की जाएगी त्यौहार को धूम धाम व पारंपरिक तरीके से मनाने और पारंपरिक रास्ते पर ही ताजिया लेकर जाए तथा अगर शरारती तत्व कही उत्पात मचाने की कोशिश करे तो होगी सख्त करवाई की जाएगी।
जी न्यूज क्राइम ब्यूरो घनश्याम कुशवाहा महाराजगंज
